Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की तिलकपुर पंचायत के प्रधान सूर्य लाल यादव से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। नमस्कार मैं ग्राम प्रधान तिलकपुर विकास खंड गिलौला, जनपद श्रावस्ती । मैंने अपनी ग्राम पंचायत में सरकार की योजनाओं के तहत अनेक कार्य कराए हैं। नाली, खड़ंजा, पुलिया, मिट्टी के कार्य और आवासों का निर्माण जैसे सभी कार्य कराए गए हैं। सभी कार्य मानकों के अनुरूप कराए गए हैं। लगभग पंद्रह से बीस आवासों का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त सड़कों, नालियों, खड़ंजों और सोख्ता का निर्माण भी किया गया है। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं






























