Advertisement

ग्राम पंचायत बख्तावर पुरवा में सोमवार को किशोरी लड़कियों को आयरन की गोलियां वितरित की गईं। इस दौरान पोषण सारथी भानू प्रताप भास्कर की ओर से एक जागरूकता बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में किशोरियों को आयरन टैबलेट के महत्व और इसके नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें समझाया गया कि आयरन की कमी से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए इन गोलियों का नियमित सेवन जरूरी है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि आयरन की गोली का सेवन प्रत्येक सोमवार को करना चाहिए, ताकि शरीर में आयरन की कमी न हो और स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

































