ई-रिक्शा पलटा, बुजुर्ग घायल:इकौना में गैस एजेंसी के पास हुई घटना, अस्पताल में भर्ती

2
Advertisement

श्रावस्ती जिले के इकौना कस्बे में गैस एजेंसी के पास एक ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार 76 वर्षीय एक बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोहनीपुर निवासी उद्धव राम (76 वर्ष) पुत्र लाले अपने घर से ई-रिक्शा द्वारा इकौना स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने आए थे। गैस एजेंसी के पास अचानक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। घटना के बाद, आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से घायल उद्धव राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
Advertisement