प्रधान जी के दावे-वादे:गिलौला ब्लॉक की गोड़ारी पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

3
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की गोड़ारी पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि दर्शन लाल यादव से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। नमस्कार। मैं दर्शन लाल यादव, प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत गोड़ारी, विकासखंड गिलौला, जनपद श्रावस्ती। मैं पिछले 10 साल से प्रधान हूँ और मैंने अपने गाँव में ज़्यादा से ज़्यादा विकास कार्य किए हैं। जो धन सरकार हमें देती है, उसे मैं विकास कार्यों में लगाता हूँ। साथ ही, गौशाला का भी ध्यान रखता हूँ। गौशाला में बाउंड्री वॉल का निर्माण और गौवंश से संबंधित कार्य भी कराए गए हैं। सोलर सेंटर भी बनवाया गया है, आरसीसी रोड बनवाई गई है और इंटरलॉकिंग भी करवाई गई है। गाँव में जो भी छोटे-मोटे कार्य शेष रह गए हैं, अगर जनता मुझे दोबारा प्रधान बनाती है, तो मैं वे सभी छूटे हुए कार्य पूरे कर दूँगा। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement