Advertisement

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के वाइस चेयरमैन सर्वेश पाठक का श्रावस्ती जिले के सिरसिया मंडल के पिपरहवा में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। उनके आगमन पर पिपरहवा में एक समारोह का आयोजन हुआ। इस स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग अपने नेता से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर दिनेश कुमार पाठक, अवनिश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव और प्रणित सुभाष मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मंच से जनता को संबोधित करते हुए और मीडिया से बात करते हुए भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के सर्वेश पाठक ने कहा कि यह स्वागत उनका नहीं, बल्कि जनता की अटूट आस्था और विश्वास का सम्मान है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की बात कही और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान मंच पर उपस्थित जिले के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सर्वेश पाठक को बड़ी माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उनके काफिले के पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। रास्ते भर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की वर्षा की और ‘विजयी भव’ के नारे लगाए। समारोह के बाद सतीश पाठक ने शंकरपुर और राजपुर में वृक्षारोपण भी किया।































