Advertisement

ग्राम पंचायत रामपुर में 9 मार्च 2026 को महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। इस आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रसारित किया गया। इस दौरान बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और महत्व पर आधारित प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।





























