Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की भरथापुर पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि शेषराम वर्मा से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत भरथापुर, विकासखंड इकौना, जनपद श्रावस्ती। मैं 2021 में नियुक्त हुआ था। सरकार द्वारा राज्य वित्त, 15वें वित्त में सरकार द्वारा जो कुछ पैसा आया है, उसके द्वारा हमने गांव में इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, नाली व सोखता में पैसों का सदुपयोग किया है। बाकी कार्यक्रम चल रहा है। अगर पब्लिक मुझे फिर मौका देती है, तो बरसात के बाद फिर से गांव में काम किया जाएगा। जो भी कार्य हमारे लायक होगा, ग्राम सभा के लिए वह सब करने के लिए तैयार हूँ। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
































