Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की बसभरिया पुरैना पंचायत के प्रधान प्रधान बैजनाथ मिश्रा से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं प्रधान ग्राम पंचायत बसभरिया पुरैना श्री बैजनाथ मिश्रा। हमने अपने गाँव के विकास के लिए ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कराया, बारात घर का निर्माण कराया, अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया, कई सीसी रोड और कई इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण अपने कार्यकाल में कराया है। ईश्वर ने और ग्राम सभा ने अगर फिर हमको मौका दिया तो इसी तरह मैं अच्छा कार्य करता रहूँगा। आवास लोगों को दिया है, वृद्धा विधवा पेंशन दिया है, नाली-खड़ंजा का चौमुखी विकास किया है, एवं हैंडपंप का मरम्मत कराया है, सौर ऊर्जा लाइट लगवाया है, स्कूल में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की है, शौचालय का भी निर्माण कराया है। अन्य भी कार्य कराए गए हैं ग्राम पंचायत बसभारिया पुरैना में। मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किए गए हैं, भारत सरकार द्वारा भी पुरस्कृत किए गए हैं। धन्यवाद। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं


































