श्रावस्ती आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में प्रदेश में अव्वल:100 प्रतिशत निस्तारण और 93.72 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं का रहा संतोषजनक फीडबैक

2
Advertisement

श्रावस्ती ने जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। फरवरी माह में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के तहत शिकायतों के निस्तारण में जिले ने 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनपद के 9 में से 7 थानों ने शिकायत निस्तारण में जोन गोरखपुर के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इनमें इकौना, सिरसिया, गिलौला, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, मल्हीपुर, सोनवा और महिला थाना शामिल हैं। इन थानों ने आईजीआरएस पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया। किसी भी शिकायत को डिफाल्टर या ‘सी’ श्रेणी में नहीं जाने दिया गया, और सभी संदर्भों की समय पर मार्किंग सुनिश्चित की गई। कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी मुकेश चन्द्र उत्तम के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया। अधिकारियों ने समय-समय पर समीक्षा कर संबंधित कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आईजीआरएस शाखा ने पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी की। आईजीआरएस प्रभारी विपेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम ने प्राप्त सभी शिकायतों की निगरानी करते हुए उन्हें समय सीमा के भीतर निस्तारित कराया। पुलिस विभाग ने बताया कि थानों पर प्राप्त होने वाले भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निस्तारण राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का संतोषजनक फीडबैक भी लगभग 93.72 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जनपद के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है।
Advertisement