श्रावस्ती में शिया समुदाय ने किया इफ्तार का आयोजन:हुसैनिया मस्जिद में रोज़ेदारों ने अमन-चैन की दुआ की

1
Advertisement

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के नासिरगंज कस्बे में स्थित हुसैनिया मस्जिद में 21 रमज़ान के अवसर पर इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान शिया समुदाय के बड़ी संख्या में रोज़ेदार मस्जिद पहुंचे, जहां बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ रोज़ा खोला। इफ्तार से पूर्व मस्जिद में विशेष इबादत और दुआ का माहौल रहा। रोज़ेदारों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए अल्लाह से प्रार्थनाएं कीं।अज़ान होने के बाद, सभी रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोज़ा खोला। इसके उपरांत सामूहिक रूप से इफ्तार किया गया। इस दौरान मस्जिद परिसर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने बताया कि रमज़ान का महीना सब्र, इंसानियत और एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन हर साल किए जाते हैं ताकि समाज में आपसी मेल-जोल और प्रेम बना रहे।इफ्तार के बाद सभी रोज़ेदारों ने नमाज़ अदा की और क्षेत्र में शांति तथा भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर सैफ रिजवी, नाजिम रिज़वी, आकिल रिजवी, सरफराज हुसैन, शीबू और आकिल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Advertisement