श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर:जमुनहा-बहराइच मार्ग पर तीन लोग गंभीर घायल

2
Advertisement

श्रावस्ती के जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शिकारी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीसीर के मजरा बेगमपुर निवासी तुलसी (26) पुत्र अशरफी और बदला गांव निवासी खुशबू (28) पुत्र पंचू किसी काम से मल्हीपुर आए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान, थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के मजरा नई बस्ती निवासी राजू (20) पुत्र हारून की बाइक से जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शिकारी गांव के पास उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस (यूपी 32 ईजी 8816) के ईएमटी रमेश चंद्र शुक्ला और पायलट सुजीत तिवारी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
Advertisement