फतेहपुर बंगई में बाल कल्याण समिति की बैठक:बाल विवाह, बाल श्रम मुक्त गांव बनाने का लिया संकल्प

0
Advertisement

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत फतेहपुर बंगई में ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की एक बैठक आयोजित की गई। देहात इंडिया संस्था के सहयोग से हुई इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ने की। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता शर्मा, आशा कार्यकर्ता वीना तिवारी, पुलिस विभाग से दिलीप कुमार यादव और विजय कुमार लाल, प्रधानाध्यापक मुन्ना यादव सहित गांव के कई लोग उपस्थित रहे। देहात इंडिया संस्था के प्रतिनिधि सारजन वर्मा और सरोज पटेल भी मौजूद थे। इस दौरान बाल अधिकारों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। बाल विवाह उन्मूलन, बाल श्रम पर रोक, स्कूल छोड़ चुके बच्चों का पुनः नामांकन, किशोरियों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार और सरकारी योजनाओं से वंचित बच्चों को लाभ दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और सतर्कता बरतने पर बल दिया। देहात इंडिया संस्था के प्रतिनिधियों ने बच्चों के हित में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम स्तर पर सामूहिक प्रयासों से बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त और सुरक्षित वातावरण वाला आदर्श ग्राम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सकारात्मक चर्चा के साथ हुआ। इसमें ग्राम के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
Advertisement