Advertisement

श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट के सामने बनी पार्किंग पर अतिक्रमण कर लिया गया है। बीती रात कुछ लोगों ने इस सार्वजनिक स्थल पर ढाबा का संचालन शुरू कर दिया। इस अतिक्रमण के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अपने वाहन खड़े करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग स्थल बाधित होने से अव्यवस्था फैल गई है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी अब तक इस मामले से बेखबर नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक संपत्ति पर हुए इस अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों और अस्पताल आने वाले व्यक्तियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक पार्किंग स्थल को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और यहां की व्यवस्था को बहाल किया जाए।






























