Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की मझौवा सुमाल पंचायत के प्रधान प्रधान पप्पू वर्मा से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं ग्राम प्रधान पप्पू वर्मा, ग्राम पंचायत मझौवा सुमाल, जिला श्रावस्ती, पोस्ट टिकौना, ब्लॉक इकौना का निवासी हूँ। मैंने अपने ग्राम पंचायत में नाली, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग का निर्माण करवाया। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन भी बनवाया। अपने पूरे ग्राम पंचायत में जो मुझसे हो सका, वह सभी कार्य मैंने पूरी निष्ठा से किए। पाँच साल तक मैं हर गरीब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। चाहे स्वास्थ्य विभाग का कार्य हो, तहसील का या जिला का, मैं अपने गरीब भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पाँच साल चला हूँ। अगर मेरा कार्यकाल मेरे भाइयों को अच्छा लगा होगा तो मुझे दोबारा सेवा करने का अवसर देंगे। पप्पू प्रधान, मझौवा सुमाल।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं



































