श्रावस्ती में पिकअप खाई में पलटी:नेशनल हाईवे 730 पर दो लोग घायल

4
Advertisement

श्रावस्ती जिले में नेशनल हाईवे 730 पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुवार को इकौना थाना क्षेत्र के जयचंद्रपुर कटघरा के पास हुई। घायलों की पहचान सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी मोहम्मद आरिफ (48) पुत्र खुदा बक्स और चालक जिशानत (22) पुत्र खलील के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों गोरखपुर से पलाई गिराकर अपने घर वापस लौट रहे थे। गुरुवार को जब उनकी पिकअप नेशनल हाईवे 730 पर जयचंद्रपुर कटघरा के पास पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
Advertisement