श्रावस्ती में बाइक ने युवक को टक्कर मारी:45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

4
Advertisement

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के पूरे दिननामगढ़ निवासी सुशील कुमार (45) किसी काम से बाहर गए हुए थे। बुडनी भालुहिया के पास सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
Advertisement