
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना से जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर निवासी छम्मा पत्नी बाबा दीन (65 वर्ष) पवन हॉस्पिटल से एक मरीज को देखकर बाइक से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पवन हॉस्पिटल के पास अचानक बाइक से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनके सिर में गंभीर चोट की पुष्टि की। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।




































