
श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में स्थित नूरी मस्जिद में सुन्नी समुदाय के लोगों ने रमजान के आखिरी जुमा (अलविदा जुमा) की नमाज अदा की। मस्जिद में सैकड़ों नमाज़ी पहुंचे, जिनमें आरज़ू, मुशाहिद, आसिफ, गुलाम हैदर, सवाब और हामिद करीम जैसे लोग शामिल थे। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी दिखाई। सोनवा थाना प्रभारी विष्णु देव पांडे और नासिरगंज चौकी प्रभारी विवेक राठौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, ताकि नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। अलविदा जुमा की नमाज सकुशल संपन्न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।


































