इकौना में युवक फंदे पर लटका मिला:मामा को सूचना मिलने पर पहुंचे, परिजनों ने शव उतारा

1

श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिश्रौलिया पोस्ट भटपुरा कला में एक 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सुमित चौरसिया पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो मिश्रौलिया का ही मूल निवासी था। घटना की जानकारी सुबह करीब 7 बजे मृतक के मामा को मिली। सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सुमित का शव फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा गया था। मामा ने बताया कि उन्होंने पहले ही परिजनों से शव को फंदे से न उतारने के लिए कहा था, ताकि पुलिस की जांच प्रभावित न हो। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही शव को उतार लिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement