
श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाला पूर्व के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मंसाराम (निवासी ग्राम आकारा) और धर्मेंद्र कुमार वर्मा (निवासी बैभी) के रूप में हुई है। ये दोनों बहराइच की ओर से अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी शिवाला पूर्व के पास एक पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की। 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों गंभीर घायलों को भिनगा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



































