
श्रावस्ती जिले के तुलसीपुर ग्राम सभा में घरों के सामने खुली नालियों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन नालियों से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान हैं। यह समस्या सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आती है। ग्रामीणों का कहना है कि खुली नालियों के कारण टाइफाइड, चिकनगुनिया, काला ज्वर, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों अश्विनी कुमार, धीरेंद्र और पंकज सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस रास्ते पर आवागमन भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।



































