
श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के नासिरगंज कस्बे में स्थित हुसैनिया इमामबाड़ा में शिया समुदाय द्वारा एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मौलाना तुफैल हैदर ने संबोधित किया। मौलाना तुफैल हैदर ने अपने खिताब में इमाम हुसैन और मौला अब्बास की शहादत, उनके सब्र और भाईचारे के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कर्बला की कुर्बानी को इंसानियत, सच्चाई और भाईचारे का संदेश बताया। मौलाना ने इमाम हुसैन और हज़रत अब्बास की वफादारी और बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों को आपसी मोहब्बत और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। मौलाना के बयान को सुनकर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर अंजुमन हुसैनिया के मोमिनीन, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की गई।



































