
श्रावस्ती जिले के डिकौली ग्राम सभा में स्थित एक महत्वपूर्ण सड़क की आज मरम्मत की गई है। यह मार्ग डिकौली गांव को डिकौली चौराहे से जोड़ता है और थाना सोनवा, ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। यह सड़क लंबे समय से पूरी तरह से खराब हो चुकी थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खराब सड़क के कारण 15 मिनट का सफर तय करने में अधिक समय लगता था। मरम्मत के बाद अब यह दूरी मात्र 5 मिनट में तय की जा सकेगी, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। सड़क की मरम्मत से स्थानीय निवासियों में काफी प्रसन्नता है। स्थानीय निवासियों राम गोपाल, शिवम और पंकज ने सड़क की मरम्मत पर खुशी व्यक्त की।



































