
श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के नासिरगंज कस्बे में स्थित हुसैनिया इमामबाड़ा में शिया समुदाय द्वारा एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मौलाना तुफैल हैदर साहब ने खिताब किया। मौलाना तुफैल हैदर ने अपने खिताब में इमाम हुसैन और मौला अब्बास की शहादत, उनके सब्र और भाईचारे के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्बला की कुर्बानी इंसानियत, सच्चाई और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। मौलाना ने इमाम हुसैन और हज़रत अब्बास की वफादारी और बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों को आपसी मोहब्बत और एकता बनाए रखने की नसीहत दी। उनके बयान को सुनकर मजलिस में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस अवसर पर अंजुमन हुसैनिया के मोमिनीन, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मजलिस के अंत में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई।



































