प्रधान जी के दावे-वादे:इकौना ब्लॉक की कोलाभार मजगवॉ पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

0
0

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की कोलाभार मजगवॉ पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इरफान से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं ग्राम पंचायत कोलाभार मजगवां का प्रधान प्रतिनिधि हूं। जो कि 2021 से हमारा कार्यकाल शुरू हुआ और हमारा कार्यकाल पूरा होने वाला है। जिसमें मैंने ग्राम सभा में इंटरलॉकिंग, आरसीसी, खड़ंजा, नाली निर्माण और मिट्टी संबंधी कार्य सफलतापूर्वक कराए हैं। मैंने अधिक से अधिक विकास कार्य किए हैं, और यदि जनता मुझे पुनः अवसर देती है, तो इससे भी अधिक कार्य करने की मेरी इच्छा है और मैं इससे भी अधिक कार्य करूँगा। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन 2