
दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की बेलवा खतिख पंचायत के प्रधान प्रेम कुमार दुबे से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। नमस्कार, मैं प्रेम कुमार दुबे, ग्राम प्रधान बेलवा खातिख, विकास खंड गिलौला, जनपद श्रावस्ती से हूं। पिछले चार वर्षों से हम विकास कार्यों में लगे हुए हैं। हमारी ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि के अंतर्गत 15 लाख रुपये प्राप्त हुए, जिसका हमने बारात घर के रूप में उपयोग किया। अन्य कार्य जैसे इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, और पंचायत भवन में भी विकास कार्य कराए गए हैं। हम जनता के लिए सदैव प्रयासरत हैं। जनता के लिए कुछ ऐसा करेंगे जिससे उन्हें भी कमाई का साधन मिल सके और सरकार को भी कुछ अंशदान प्राप्त हो, जिससे आगे का विकास अच्छी तरीके से हो सके। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं































