प्रधान जी के दावे-वादे:गिलौला ब्लॉक की भारौरा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

0
4

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की भारौरा पंचायत के प्रधान सद्दाम हुसैन प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार, मैं ग्राम पंचायत भड़ौरा, विकास खंड गिलौला, जनपद श्रावस्ती का रहने वाला हूँ, जहाँ मैंने प्रधान पद पर कार्य किया है। मुझे 5 साल में जो भी सरकार द्वारा काम कराने के लिए पैसा मिला, उसका शत प्रतिशत काम कराया हूँ। मैंने नाली, खड़ंजा, आरसीसी, आरसीसी सेंटर जैसे तमाम प्रकार के काम कराए हैं। बहुत कुछ विकास करना है। प्रधानमंत्री आवास दिए हैं, मुख्यमंत्री आवास दिए हैं, और मुख्यमंत्री आवास के तहत विकलांगों को भी आवास दिए हैं। मैंने आरसीसी, नाली, इंटरलॉकिंग जैसे कई अन्य प्रकार के काम भी कराए हैं।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन 2