साइबर ठगी का शिकार युवक को राहत:हरदत्तनगर साइबर सेल ने UPI धोखाधड़ी का पैसा लौटाया, 17 हजार कराए गए वापस

0
2

श्रावस्ती जनपद के हरदत्तनगर गिरन्ट स्थित साइबर सेल थाना ने एक पीड़ित के बैंक खाते से UPI के माध्यम से ठगे गए 17,000 रुपये वापस करा दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशों पर की गई है। शिकायतकर्ता विजय कुमार, निवासी रजपूतिया, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट, के साथ यह धोखाधड़ी हुई थी। उनके बैंक खाते से UPI के जरिए 17,000 रुपये ठग लिए गए थे। उन्होंने 22 दिसंबर, 2025 को एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत संख्या 23112250210766 दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराधों और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय और साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरन्ट की टीम ने इस मामले में सफलता हासिल की।
विज्ञापन 2