प्रधान जी के दावे-वादे:गिलौला ब्लॉक की केशवापुर पजावा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

0
3

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की केशवापुर पजावा पंचायत के प्रधान हारून मंसूरी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार, मैं ग्राम प्रधान हारुन मंसूरी, गिलौली ग्राम पंचायत, विकास खंड गिलौला, जनपद श्रावस्ती। हमने बहुत कार्य किए हैं, जैसे नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, सीसी और नरेगा के तहत भी बहुत काम हुआ है। विकलांगों को आवास मिला है, लाभार्थियों की सूची में सर्वे के दौरान आवास में नाम भी आ गया है। हम और बेहतर कार्य करेंगे तथा जो छोटे काम बचे हैं, उनको पूरा करेंगे। सिर्फ नाली, खड़ंजा, सीसी जैसे कुछ काम ही शेष बचे हैं। जनता से यही अपील करना चाहते हैं कि अगर हमारी कार्यशैली और काम अच्छा हुआ है तो हमें दोबारा मौका दिया जाए।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन 2