इकौना में शांतिपूर्ण त्योहारों की अपील:ईद-उल-फितर, नवरात्रि पर पीस कमेटी बैठक

0
3

इकौना में ईद-उल-फितर और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने की। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और गिले-शिकवे भुलाकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के धार्मिक नारे या काली पट्टी का प्रयोग न किया जाए और सड़कों को बाधित न किया जाए। तिवारी ने यह भी आश्वासन दिया कि ईद-उल-फितर और नवरात्रि के दौरान नगर की प्रमुख सड़कों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने दोनों समुदायों से धैर्य और संयम बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार ने भी नगर में साफ-सफाई, चूना छिड़काव और पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक विशाल यादव, विनोद यादव, स्वयंसेवक संघ मंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता, एडवोकेट ओमप्रकाश द्विवेदी, जालिम खान, गुड्डू मलिक, सभासद एहसान चौधरी, हामिद मंसूरी, उबेद खान सहित दोनों समुदायों के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन 2