प्रधान जी के दावे-वादे:गिलौला ब्लॉक की हुसैनपुर खुरुरी पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

0
1

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की हुसैनपुर खुरुरी पंचायत के प्रधान सौरभ कुमार से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मेरा नाम सौरभ कुमार, ग्राम हुसैनपुर खरोरी का प्रधान हूँ। हमारे ग्राम सभा में सरकार द्वारा जो भी योजनाएं दी गई हैं, वह सुरक्षित रूप से बनाई गई हैं। जैसे कि आरआरसी सेंटर का निर्माण हुआ, सोक पिट का निर्माण हुआ। पंचायत भवन का हमने मरम्मत भी करवाया। ग्राम सभा में कई नालियों की मरम्मत करवाई और नई नालियाँ भी बनवाईं। इंटरलॉकिंग का भी निर्माण हमने करवाया। गौशाला का निर्माण भी करवाया हमने। और सरकार की जो भी योजनाएँ हैं, जैसे आवास योजना के अंतर्गत विधवाओं को आवास मिले। और प्रधानमंत्री योजना के संबंध में जो भी आवास थे, वह भी सभी को प्राप्त हुए। और हमारी जनता सरकार से बहुत खुश है। और यह दैनिक भास्कर जो न्यूज़ चल रही है, इसमें आप सभी लोग जुड़ें। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन 2