इकौना बाईपास पर बाइक-स्कूटी की टक्कर:तीन छात्राएं घायल, अस्पताल में भर्ती

0
3

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र स्थित इकौना बाईपास पर शुक्रवार को एक बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं की पहचान बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के जैतापुर निवासी बेबी पांडेय (16) पुत्री श्रवण, आँचल पांडेय (16) पुत्री संदीप और सरकाही निवासी तनु पांडेय (16) पुत्री जय प्रकाश पांडेय के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल घायलों को निजी वाहन से इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह टक्कर तेज रफ्तार के कारण हुई। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल छात्राओं की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन 2