
दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की कटार पंचायत के प्रधान शैलेन्द्र प्रताप सिंह से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। नमस्कार। मैं शैलेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत कटार प्रधान प्रतिनिधि। हमारे द्वारा इस पाँच वर्ष में कई विकास कार्य किए गए हैं। हमारी ग्राम प्रधान रीमा सिंह हैं जिनके द्वारा नाली, खड़ंजा, आरसीसी रोड बनवाया गया है। कुछ विधवा, विकलांग आवास भी दिए गए हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी गाँव में कराई गई है। इंटरलॉकिंग भी लगवाई गई है, सीसी रोड बनवाई गई है, आरसीसी नाला भी बनवाया गया है। गाँव में ग्राम प्रधान रीमा सिंह के द्वारा कई विकास कार्य किए गए हैं। हम अपने गाँव की जनता से यह कहना चाहते हैं कि अगर प्रधान जी को दोबारा मौका मिलेगा तो इससे भी ज्यादा बेहतर कार्य करेंगे। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं



































