
श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के ग्राम भटपुरवा खुर्द में एक सफाईकर्मी द्वारा गहन सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव की नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई थी। सफाईकर्मी ने आज इन नालियों को साफ किया। ग्रामीण राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सफाई बहुत दिनों बाद हुई है। निबरे, सोनू और शिवम नामक अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रास्तों के साथ-साथ स्कूल परिसर की भी साफ-सफाई की गई।































