Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गैस सिलेंडर का ज्यादा दाम मांगा, विरोध पर दी धमकी:मैनेजर ने झगड़ा...

गैस सिलेंडर का ज्यादा दाम मांगा, विरोध पर दी धमकी:मैनेजर ने झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के एपीएन डिग्री कॉलेज परिसर में गैस सिलेंडर के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपए लेने का विरोध करने पर एक उपभोक्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने गैस एजेंसी के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा खुर्द निवासी लालू प्रसाद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह एपीएन डिग्री कॉलेज परिसर स्थित महादेव गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गए थे। वहां एजेंसी के मैनेजर ने निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये मांगे। लालू प्रसाद यादव ने जब अतिरिक्त धनराशि देने का विरोध किया, तो मैनेजर कथित तौर पर नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मैनेजर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली मोतीचंद राजभर ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments