अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने सोमवार को हरदत्तनगर गिरन्ट थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की और उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टर नंबर-8, अपराध रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, बीपीओ रजिस्टर, शस्त्र सत्यापन रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, प्रार्थना पत्र एवं न्यायालय आदेश बुक जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने त्योहार रजिस्टर की भी समीक्षा की और अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का भी जायजा लिया गया। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली गई और जनजागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, आरक्षी बैरक और भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में स्वच्छता और अनुशासन को संतोषजनक पाया।अपर पुलिस अधीक्षक ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत परिसर में खड़े लावारिस और मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को प्रतिदिन जनसुनवाई कर शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने रात्रि गश्त, बीट आवंटन, महिला बीट पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एएसपी ने हरदत्तनगर गिरन्ट थाने का निरीक्षण किया:अभिलेखों और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश, कई पुलिसकर्मी रहे उपस्थित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











