Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाल सीमा पर चोरी की कोशिश:ठूठीबारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

नेपाल सीमा पर चोरी की कोशिश:ठूठीबारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, सामान बरामद


ठूठीबारी पुलिस ने नेपाल सीमा के पास चोरी की साजिश रच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी ठूठीबारी बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति नेपाल सीमा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी पुस्तम राज केवट (28) और गौरव राज साहनी (19) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, पावर स्प्रेयर मशीन, कंप्रेसर और लोहे के पाइप सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं, जो चोरी के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अभय प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी, बलवंत यादव और वैभव यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments