Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारतीय किसान यूनियन ने ईओ को दिया पांच सूत्री ज्ञापन:पनियरा में किसानों...

भारतीय किसान यूनियन ने ईओ को दिया पांच सूत्री ज्ञापन:पनियरा में किसानों और नगरवासियों की समस्याओं पर हुई बैठक


भारतीय किसान यूनियन ने पनियरा नगर पंचायत (महराजगंज) में किसानों, मजदूरों और नगरवासियों की समस्याओं को लेकर एक बैठक की। गुरुवार को हुई इस बैठक के बाद अधिशासी अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर पंचायत में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत ठेकेदारों के सहकर्मी गरीब और निर्धन लोगों से मकान शुल्क, जल सुविधा और साफ-सफाई के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। यूनियन ने इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, बिजली उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाने और अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। सरकारी आवास योजनाओं में बिचौलियों द्वारा लाभार्थियों से कमीशन वसूली का आरोप लगाते हुए इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की गई। यूनियन ने पात्र गरीबों को सत्यापन के आधार पर आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया। ज्ञापन में वार्ड संख्या 13 रानी लक्ष्मीबाई नगर में अधूरे पड़े इंटरलॉकिंग और खड़ंजा निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की भी मांग शामिल थी। साथ ही, राशन कार्ड से नाम कटने की समस्या उठाते हुए पात्र परिवारों के नाम जोड़ने और नए राशन कार्ड जारी करने की मांग की गई, ताकि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। यह ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम अशीष के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान मुरली प्रसाद, धरिया राजेंद्र सिंह और पृथ्वीराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हो गया है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments