मथुरा : थाना बलदेव पुलिस ने शराब के ठेके पर तोड़फोड़ और सेल्समैन पर जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 पुरुष व 4 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई. टीम ने ग्राम भरतिया जाने वाले रास्ते पर पानी की टंकी से लगभग 50 मीटर आगे से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया.
घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना बलदेव में मुकदमा संख्या 127/2026 दर्ज किया गया था.आरोप है कि नामजद आरोपियों और 30-40 अज्ञात महिला-पुरुषों ने एक राय होकर कम्पोजिट देशी व अंग्रेजी शराब के ठेके पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की.
इतना ही नहीं, सेल्समैन पर ईंट-डंडों से हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई. आरोपियों पर ठेका संचालक से हर महीने 10-10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्यामवीर सिंह, सत्तो उर्फ सतेन्द्र, ऋषिपाल, फतेह सिंह और विकास कुमार निवासी ग्राम भरतिया शामिल हैं। इनके साथ चार महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार












