मल्हीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में इंडियन ऑटो पार्ट्स दुकान का एक कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, उर्रा बाजार थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच निवासी नईम खान (लगभग 23 वर्ष) शिकारी गांव के मजरा गणेशपुर स्थित ईदगाह के पास इंडियन ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार्यरत है। वह किसी काम से जा रहा था तभी भिनगा-मल्हीपुर मार्ग पर शिकारी पेट्रोल पंप के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में नईम को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस (यूपी 32 ईजी 4355) के ईएमटी अतुल श्रीवास्तव और पायलट ललित पाठक घायल नईम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने नईम खान को प्राथमिक उपचार दिया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।
बाइक कारीगर सड़क हादसे में घायल:मल्हीपुर में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बहराइच रेफर
Recent Comments
on Hello world!












