श्रावस्ती। भिनगा-मल्हीपुर मार्ग पर स्थित शिकारी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार युवक फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर कर दिया है।
अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा युवक जानकारीी के मुताबिक, जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर अंतर्गत उर्रा बाजार निवासी नईम खान (23 वर्ष) पुत्र अज्ञात, थाना मल्हीपुर क्षेत्र के शिकारी गांव के मजरा गणेशपुर स्थित ‘इंडियन ऑटो पार्ट्स’ पर मैकेनिक का काम करता है। रविवार को वह किसी कार्यवश अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह भिनगा-मल्हीपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुँचा, उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलनू बिगड़ने के कारण वह सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
पुलिस और एम्बुलेंस ने तत्परता से पहुँचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पीआरवी 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया।
एम्बुलेंस (UP 32 EG 4355) के ईएमटी अतुल श्रीवास्तव और पायलट ललित पाठक ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायल युवक को अपनी कस्टडी में लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मल्हीपुर पहुँचाया।हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
CHC मल्हीपुर में तैनात चिकित्सकों ने घायल नईम खान का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, घाव गहरे होने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति में सुधार न देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बहराइच रेफर कर दिया है। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट । प्रवीण कुमार मिश्रा
जिला ब्यूरो चीफ एम एनटी न्यूज भारत श्रावस्ती












