श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के मसढ़ी चौराहे पर सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक ऑटो रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय कौशल के रूप में हुई है, जो ढोढे के पुत्र और बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरिया गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, कौशल चंद्रावा गांव में अपने मामा के घर आए थे और वहां से अपने घर लौट रहे थे। मसढ़ी चौराहे के पास उनकी बाइक की टक्कर एक ऑटो रिक्शा से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कौशल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ऑटो चालक विमल वर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। विमल वर्मा सामान लेकर उतरने आए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर गिलौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कौशल की शादी लगभग 11 माह पहले हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रावस्ती में बाइक सवार युवक की मौत:ऑटो रिक्शा ड्राइवर गंभीर घायल, गाड़ियों के आमने-सामने टक्कर से हादसा
Recent Comments
on Hello world!












