Homeजिला / लोकल (Local News)BJP नेता उमा भारती हुई लेट, चेन खींचकर रोकी गई ट्रेन, रेलवे...

BJP नेता उमा भारती हुई लेट, चेन खींचकर रोकी गई ट्रेन, रेलवे को ही फटकार दिया


भारतीय जनता पार्टी की नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर रेल व्यवस्था पर सवाल कड़े किए हैं। जब उमा भारती झांसी स्टेशन पंजाब मेल में सवार होने के पहुंची तो स्टेशन पर अव्यवस्था के कारण वह ट्रेन तक नहीं पहुंच पाई। उन्हें ट्रेन में बैठाने के लिए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। इसके बाद उमा भारती को ट्रेन में बैठाया गया और उसके बाद ही गाड़ी आगे बढ़ी। इस दौरान स्टेशन पर ट्रेन 5 मिनट तक रुकी रही। इसको लेकर अब उमा भारती ने अपना पक्ष रखा है और रेलवे में फैली अव्यवस्थाओं को इसका कारण बताया है।

इस पूरे मामले को लेकर उमा भारती ने रेल मंत्री को एक्स पर पोस्ट कर शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने पोस्ट में रेलवे व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने लिखा, ‘मेरे साथ आज फिर झांसी रेलवे स्टेशन पर चढ़ते हुए एक घटना हो गई जिसमें कोई अपराधी नहीं है बल्कि स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं के निर्माण में व्यावहारिक संवेदनशीलता का अभाव कारण बना है।’

यह भी पढ़ें: BJP, AAP और कांग्रेस तीनों पार्टियों ने एक ही उम्मीदवार को दिया टिकट

उमा भारती ने पोस्ट कर दी जानाकरी

उमा भारती ने कहा कि मैं झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के पहले आ गई थी और यह ट्रेन निर्धारित समय से पहले टाइम पर झांसी आ गई और निर्धारित समय से पहले ही रवाना हो गई। उमा भारती ने आगे लिखा, ‘मुझे बैटरी गाड़ी में बैठाकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 नंबर की तरफ ले जाया जा रहा था। इतने में जिस ट्रैक को हमें पर करना था उस पर से एक गाड़ी लंबे समय तक गुजरी और हम खड़े रहे फिर जब थोड़ा आगे बढ़े तो एक हाथ ठेला ट्रैक में फंसा हुआ था। उसको निकालने में मेरे सुरक्षाकर्मियों ने सहयोग किया फिर जब मैं 4 नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तथा जिस ट्रेन (पंजाब मेल) में मुझे बैठना था वह चलती जा रही थी फिर किसने चेन खींची, जिसका मुझे अंदाज नहीं है और मुझे ट्रेन में बैठा दिया गया।’

रेलवे व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

उमा भारती ने बताया कि सब कुछ समय के अनुसार था। किसी से कोई भूल नहीं थी फिर भी ट्रेन के तीन-चार मिनट मेरे लिए खराब हुए। इसमें पहला कारण था, ट्रेन का समय से पहले पहुंचना तथा समय से 2 मिनट पहले निकल जाना। इसके अलावा जिस ट्रैक को मुझे पार करना था उस पर अचानक लंबे समय तक ट्रेन का गुजरना और इस ट्रैक पर एक हाथ ठेले का फंसा हुआ होना। इसके लिए कौन जिम्मेदार हो सकता है सिवाय इसके कि हमें रेलवे का आधुनिकरण करना चाहिए लेकिन पुरानी व्यवस्थाओं को सजग भी रखना चाहिए। मैं मथुरा और झांसी की इन घटनाओं के बारे में मैं आपसे मिलकर बात करूंगी। उमा भारती ने लिखा, ‘मैं आपसे फिर कहूंगी कि आप इन अव्यवस्थाओं पर ध्यान दीजिए।’

यह भी पढ़ें: लू, बारिश और तेज आंधी, मौसम आज दिखाएगा कई रंग, IMD ने जारी किया अलर्ट

रेलवे ने क्या बताया?

उमा भारती की इस शिकायत पर रेलवे की ओर से जांच की गई। रेलवे ने बताया कि इस मामले की जांच की गई और यह पाया गया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही रवाना हुई थी। ट्रेन लेट होने के कारणों के बारे में बताते हुए लिखा, ‘हाथ ठेला निर्धारित रास्ते से जा रहा था और रेल सुरक्षा मानकों के तहत गैर मोटराइज्ड हाथ ठेलों को बहुत कम स्पीड में चलाया जाता है। स्टेशन का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है और यह प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को असुविधा न हो।आपके सुझावों को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन और सजगता से कार्य करेगा।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments