आदर्श नगर पंचायत भारतभारी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कार्यक्रम का श्रवण किया। “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के समग्र विकास, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि यह समाज के हर वर्ग को जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रोत्साहित करता है। वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जरूरतमंद लोगों तक इन योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और इस विकास यात्रा में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
चेयरमैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’:भारतभारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों पर हुई चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










