सोनवा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ लक्ष्मण नगर तिराहे पर पैदल गश्त की और सड़क किनारे पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया गया। वहीं, थाना नवीन मॉडर्न के प्रभारी निरीक्षक ने भी कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों और आम लोगों से अपील की कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और सड़क व सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा से राहत मिली और यातायात व्यवस्था बेहतर हुई।
सोनवा और नवीन मॉडर्न में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:सड़क किनारे दुकानदारों के कब्जे हटे, यातायात हुआ सुगम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











