Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला:छावनी थाने में तीन आरोपियों पर...

नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला:छावनी थाने में तीन आरोपियों पर केस दर्ज


बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर छावनी पुलिस ने 2 अप्रैल 2026 को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अंकित सोनकर, गुड्डू सोनकर (पुत्रगण हरिहर सोनकर), हरिहर (पुत्र अज्ञात) निवासी अमोढ़ा खास खटकहिया, थाना छावनी (बस्ती) और मनोज (पुत्र अज्ञात) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना छावनी थाने के एसई शैलेंद्र नाथ उपाध्याय कर रहे हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के करीब तीन दिन बाद भी पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष छावनी चंदन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments