#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दलित किशोरी के साथ सामूहिक छेड़खानी, मारपीट और अपहरण करने की कोशिश के आरोप में छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 2 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह घर के पास बाहर गई थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और करीब 200 मीटर दूर सुनसान स्थान पर घसीट ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़ दिए गए और विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी कार्रवाई पीड़िता की मां का आरोप है कि 3 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन उस समय आरोपियों को पकड़कर छोड़ दिया गया। इससे उनके हौसले और बढ़ गए। 12 अप्रैल को दोबारा थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले में आरोपी रामसिंह, पवन, गोविन्द, पिट्टू, रामरूप और दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 के तहत धारा 137(2), 65(1)/62, 75(1), 76, 115(2), 351(3), 352 BNS तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(VA), 3(2)(v) SC/ST एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में दलित किशोरी से छेड़खानी और मारपीट:अपहरण की कोशिश; छह आरोपियों पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












