Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वेसौरा के प्राथमिक विद्यालय में चोरी:डेस्क, पंखे, गैस सिलेंडर समेत हजारों का...

वेसौरा के प्राथमिक विद्यालय में चोरी:डेस्क, पंखे, गैस सिलेंडर समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर; केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज क्षेत्र के वेसौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर और खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया तथा वहां रखा हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ को घटना की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग स्कूल परिसर में जुट गए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चोर डेस्क, फर्नीचर, टेबल फैन, पंखे, कुर्सियां, राशन, भरा हुआ इंडेन गैस सिलेंडर, किताबें और महत्वपूर्ण रजिस्टर सहित अन्य शैक्षणिक अभिलेख चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत हजारों रुपये में आंकी जा रही है, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। घटना के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने दुबौलिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब शिक्षा के मंदिर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना लाजिमी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments