श्यामदेउरवा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है। यह घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बीते एक अप्रैल को रात 09 बजे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। फिर परिजनों ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, इस मामले में युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:युवक के खिलाफ श्यामदेउरवा थाने में केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










