#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक किशोरी को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पिता ने शिकायती पत्र में कहा- आरोपी अनिल पिता सोमई और रामचन्द्र पिता दयाराम ने उनकी बेटी को नौकरी दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाया और उसे दिल्ली ले गए। दिल्ली पहुंचने पर अनिल के भाई अजय पर आरोप है कि उसने किशोरी को अपने कमरे पर ले जाकर रात में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के अनुसार, घटना के बाद आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। जब इस मामले में अनिल से शिकायत की गई, तो उसने भी पीड़िता के परिजनों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी अनिल, रामचन्द्र, अजय, सोमई, दयाराम और विवेक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि 4 अगस्त को मिली तहरीर के आधार पर मंगलवार देर शाम मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की जांच उप निरीक्षक सर्वेश कुमार को सौंपी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नौकरी का झांसा देकर दिल्ली में किशोरी से रेप:बस्ती के नगर बाजार में 6 लोगों पर पॉस्को एक्ट में केस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












